Skip to main content

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन से ही कोरोना पर लगाम संभव: अनिरूद्ध भाटी


 हरिद्वार। 18$ व 45$ के दोनो वर्गो के लोगों को प्रथम व द्वितीय टीकाकरण हेतु वार्ड नं. 3 में शिवशक्ति आश्रम में क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में आयोजित शिविर में 335 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। शिविर का शुभारम्भ करते हुए भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता से ही कोरोना पर लगाम लगी है। जितना अधिक से अधिक टीकाकरण होगा उतना ही भविष्य में आने वाली तीसरी लहर का प्रभाव कम होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं व समाजसेवी संस्थाओं का प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। उन्होेंने कहा कि श्रीरामलीला समिति भूपतवाला, मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल एवं भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने शिविर आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया हैं। शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार क्षेत्र के युवाओं के सहयोग से निरन्तर टीकाकरण शिविर का आयोजन हो रहा है उससे कोरोना महामारी पर लगाम कसेगी साथ ही साथ उसके प्रसार का खतरा भी कम होगा। मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्र सेवा का पुनीत कार्य है। हमें अपने आस-पास के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करना चाहिए। शिविर को सफल बनाने में, मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के महामंत्री धीरज झा, पीआरओ मोहित प्रजापति, भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, जनेश्वर त्यागी, सुखेन्द्र तोमर, मास्टर गंगाराम पाल, तेजवंत धीमान, रूपेश शर्मा, प्रमोद पाल, लक्ष्मी त्रिपाठी, राघव ठाकुर, दिव्यम यादव, मोहित अरियाल, सोनू पंडित, भारत नन्दा, विष्णु उपाध्याय, विजय पाल, आशु आहूजा, मनोज पाल, रमेश यादव, रामदयाल, नाथीराम प्रजापति, ज्ञानी हरभजन सिंह, विकास गुप्ता, आदर्श पाण्डेय, सुनील सैनी, मुकुल नारायण झ्ाा, इन्द्र कपूर, बलदेव कश्यप, अश्वनी विश्नोई, हंसराज आहूजा, रवि चैहान, अर्चित चैहान, परिक्षित रोड, अंकुश भाटिया, पंकज जोशी, दिव्यम यादव, संजय पाल, नरेश पाल समेत अनेक भाजपा कार्यकत्र्ताआंे ने सहयोग प्रदान किया। स्वामी गिरिशानन्द, स्वामी मुकेशानन्द, स्वामी आनन्द स्वरूप शास्त्री, सीताराम बड़ोनी, रविप्रकाश मिश्रा, श्यामसुन्दर शर्मा ने शिविर आयोजकों का उत्साहवर्द्धन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।