Skip to main content

बेवीनाॅर में महिलाओ को घरेलु हिंसा अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी

हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति की ओर से पुलिस एवं जिला विधिक प्राधिकरण के साथ सहयोग से विमेंस लॉ पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का संचालन समिति की महिला विंग की शिवानी गौड़ ने किया। वेबिनार में मुख्य वक्ता जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के सचिव एवं सिविल जज अभय सिंह 40वीं वाहिनी पीएसी की डिप्टी कमान्डेंट अरुणा भारती एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी रहे। जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के सचिव सिविल जज अभय सिंह ने वेबिनार में महिलाओ से सम्बंधित मुख्य कानूनों की चर्चा करते हुए बताया कि महिलाओ को हर जगह कानून ने सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि शादी के समय दहेज़ लेना और देना दोनों अपराध हैं। सचिव ने प्राधिकरण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया कि एक आम महिला किस प्रकार प्राधिकरण से लाभ प्राप्त कर सकती हैं। 40वीं वाहिनी की डिप्टी कमान्डेंट अरुणा भारती ने वेबिनार में कई महिला कानूनों का जिक्र करते हुये बताया कि महिलाओ की सुरक्षा को लेकर कितने कानून बने है और उनका लाभ महिला किस प्रकार ले सकती है। अरुणा भारती ने महिलाओ को घरेलु हिंसा अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रूरता कितने प्रकार कि होती है और रहने एवं भरण पोषण किस प्रकार से अधिनयम के माध्यम से लिया जा सकता है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बताया कि समाज में कानून जन्म से पहले शुरू हो जाते हैं और मरने के बाद तक रहते हैं। जन्म से पहले कोई भी डॉक्टर या संस्था किसी लिंग की जानकारी नहीं दे सकता। जो देता है वो क़ानूनी अपराध है। शिक्षा के अधिकार के तहत सभी बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। बाल मजदूरी के तहत किसी भी बच्ची से जिसकी उम्र १४ वर्ष से कम हो काम कराना क़ानूनी जुर्म है। नाबालिग बच्चों के साथ लेंगिक शोषण करना पोक्सो अधिनियम के तहत जघन्य अपराध है। मिगलानी ने महिलाओं से संबंधित महिला कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी विस्तार पूर्वक दी। कमला जोशी ने वेबिनार कि सराहना कि और सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। वेबिनार में संदीप खन्ना, विनायक गौड़, विपुल कुमार, अमित, नेहा मालिक, पूजा शर्मा, डॉ करुणा शर्मा, अर्चना शर्मा, कमला जोशी, चित्रा जोशी, दीपाली शर्मा, डा.अर्पिता, रेनू अरोरा, नेहा मलिक, संगीता सचदेवा, रूपम जोहरी, पंकज, सपना सक्सेना, भावना सरकार, अनामिका सेनी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।