हरिद्वार। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा एक दिन के प्रवास पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव कटारपुर स्थित बैंक्वेट हाल में पहुंचीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद सहित जिला अध्यक्ष जयपाल चैहान ने उनका स्वागत किया। सह प्रभारी ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता हो जाए लेकिन उसे कार्यकर्ता के रूप में बूथ पर कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बताए। कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही बनी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही उन्होंने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से हराने का काम किया था। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान और किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चैहान ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार आमजन के लिए कार्य कर रही हैं। रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, जितेंद्र सैनी, आलोक द्विवेदी ने की। संचालन मीडिया प्रभारी प्रणव यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता सुनील सैनी, आशु चैधरी, मंडल महामंत्री सोनवीर पाल, सत्य कुमार, चंद किरण सिंह चैधरी, नाथीराम, नकली राम सैनी, विवेक चैहान, विनीत प्रताप सिंह
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment