Skip to main content

युका की बैठक में विस चुनाव को लेकर मंथन

 

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित राधा कृष्ण धाम में आयोजित युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचारमंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका अदा करेगी। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार वादों को पूरा करने व जनसमस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रही है। पूंजीपतियों का संरक्षण कर रही मोदी सरकार की गलत नीतियों से महंगाई व बेरोजगारी के चलते आमजन का जीवन बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह विफल साबित हुई है। विफलता के चलते भाजपा को तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। जिला प्रभारी सुमित खन्ना ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। रवि बहादुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार कोविड नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही। बिना किसी तैयारी के लगाए गए लाॅकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां चली गयी। व्यापार पूरी तरह ठप्प हो गया। अस्पतालों में मरीजों को उचित इलाज तक नहीं मिल पाया। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गयी। जनता के बीच भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तैयार हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक सीट पर बूथवार अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, वरुण बालियान, विधानसभा अध्यक्ष इरफान चेची, सैजद, जिला प्रवक्ता नीतू बिष्ट, माधव बेदी, नोमान अंसारी, मनीष सिंह, मेहरूप सलमानी, विकास कुमार, रजत जैन, करण सिंह राणा, नितिन शर्मा, शिवकुमार राजपूत, मनीष सिंह, दीपक कोरी, नीतू शर्मा, जय यादव, अनिल ठाकुर आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।