हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक युवा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। खड़खड़ी नई बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। भाजपा में शामिल हुए युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि युवा वर्ग लगातार पार्टी में सम्मिलत हो रहा है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता पारिवारिक सदस्य की तरह हैं। पार्टी में शामिल हुए युवाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि युवाओं का रूझान भाजपा की और बढ़ रहा है। भाजपा की देश का विकास और युवाओं के हितों की रक्षा कर सकती है। मण्डल महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि युवा पार्टी की ताकत हैं। युवा कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा एक बार फिर से भारी जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। दिनेश पांडे ने कहा कि युवाओं के बल लाखों वोटों से जीत हासिल करेगी। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष वात्सल्य वासु ने विकास गिरी को मोर्चा को महामंत्री मनोनीत किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, विमल कुमार, राकेश कुमार शर्मा, गौरव भारद्वाज आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment