Skip to main content

कांग्रेस की सरकार बनने पर आमजन के हित में कई कार्य किये जायेंगे-सतपाल ब्रहमचारी

 आर्यनगर की दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड 21 आर्यनगर की दर्जनों महिलाएं भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गयी। भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। कांग्रेस में सम्मिलित हुई महिलाओं ने सतपाल ब्रह्मचारी को राखी बांधकर विधानसभा चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि तमाम वादे कर सत्ता में आयी केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनकांक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई तेजी से बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित दैनिक जरूरत की तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल हो गया है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता को राहत देने में नाकाम रही है। भाजपा शासन में बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। सरकार बनने पर बेरोजगारी की समस्या का समाधान कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। दौ सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। रसोई गैस सिलेंडर पर दो सौ रूपए सब्सिडी दी जाएगी। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली देश की 80 करोड़ आबादी प्रधानमंत्री को दिखाई नहीं देती। महंगाई खत्म करने के वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के राज में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार के शासन में महिलाओं के प्रति अपराध अपराध बढ़े हैं। जिसे रोकने में सरकार पूरी नाकाम सिद्ध हो रही है। पूर्व सभासद त्रिपाल शर्मा व मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग निराश हो चुका है। लोग बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि दबाव की राजनीति कर लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। नितिन यादव ने कहा कि बदलाव की बयार बह रही है। हरिद्वार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सतपाल ब्रह्मचारी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। महिलाओं में पार्वती नेगी, अनिता, सुदेश, अनु, सरोज गुप्ता, शीला गुप्ता, कविता, राजू, सरोज, बृजेश, सुमन सैनी, रीना, शालनी आदि सहित दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, नरेश कुमार, सूरज, अमरपाल त्यागी, नीरज कुमार, साहिल, जोनी, संजू, राजेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार, गगन, अवनीश, अंशुल, लोकेश आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।