Skip to main content

देश के किसानों को पतंजलि से समृद्धि की नई राह मिली है-सुबोध उनियाल

 पतंजलि किसानो की आय दुगनी करने के लिए कृतसंकल्पित-आचार्य बालकृष्ण


हरिद्वार। विषमुक्त कृषि के साथ-साथ किसानों की समृद्धि के उद्देश्य से पतंजलि योगपीठ-2 के योगभवन सभागार में जैविक कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों किसान भाईयों व बहनों को सम्बोधित करते हुए उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के साथ-साथ पूरे देश के किसानों को पतंजलि से समृद्धि की नई राह मिली है। किसानों को जैविक कृषि प्रशिक्षण तथा मृदा परीक्षण तकनीक उपलब्ध कराकर पतंजलि योगपीठ किसान समृद्धि की राह खोल चुका है। अब पतंजलि ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन सेंटर से प्रामाणिक उत्पाद जब बाजार में आएँगे तो उनका मूल्य स्वतः ही कई गुना बढ़ जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि पतंजलि ने कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात किया है। पतंजलि की दूरगामी सोच और कृषि कार्य में नए-नए अनुसंधान इस क्रांति के मुख्य हथियार साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे पतंजलि के प्रयासों में उत्तराखण्ड सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर आचार्य बाल कृष्ण ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है जहाँ प्राचीनकाल से ही जैविक खेती की जाती रही है किन्तु अधिक उत्पादन के लालच में परिस्थितियाँ बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि पतंजलि   कृषक समृद्धि-कार्यक्रम मिशन मोड में कार्य करते हुए, किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करता है। कृषि के क्षेत्र में पहाड़ों पर हमें बड़ा कार्य करना है। इसके लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है जिसके तहत पी.ओ.आर.आई. के निपुण कृषि वैज्ञानिक जरूरतमंद किसानों को जैविक कृषि का प्रशिक्षण देंगे तथा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन सेंटर उनके उत्पादों के प्रमाणीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। आचार्य जी ने कहा कि पतंजलि किसानों की आय दो गुनी करने के अपने लक्ष्य के प्रति कृत संकल्पित है। हमारे वैज्ञानिकों ने जैविक कृषि को बल प्रदान करने हेतु गहन अनुसंधान आधारित रसायन रहित उत्पाद तैयार किए हैं जिनके माध्यम से किसानों को अच्छी पैदावार प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन सेंटर की विवरणिका व पुस्तिका का विमोचन आचार्य बालकृष्ण,कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं अन्य उपस्थित गणमान्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पी.ओ.आर.आई. के उपाध्यक्ष डी.बी.एन. प्रसाद ने पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट का परिचय और इसकी विविध गतिविधियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात उन्होंने पोर्टेबल मृदा परीक्षण किट की विशेषताओं को कृषकों तथा आगन्तुक अतिथिगणों के मध्य रखा। विवेक बेनिपुरी ने पतंजलि फार्मर्स समृद्धि प्रोग्राम (पी.एफ.एस.पी.) की विशेषताओं तथा इसकी उपलब्धियों को साझा किया। ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन सेंटर (ओ.सी.सी.) के कार्यों व गतिविधियों की जानकारी ओ.सी.सी. के जनरल मैनेजर ऋषि वर्मा ने दी। स्वामी पुण्यदेव ने पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केन्द्र तथा अंजय कुमार ने पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड पर प्रस्तुतिकरण दिया। साथ ही डॉ. अशोक मेहता ने मटर तथा अदरक की खेती के लिए दिशानिर्देश व सुझाव दिए। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड कृषि विभाग के निदेशक डॉ. गौरी शंकर, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग डॉ. दिनेश कुमार, उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के एम.डी. विनय कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी जे.पी. तिवारी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा पी.ओ.आर.आई. के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार ने तैयार की तथा स्वामी परमार्थ देव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।