Skip to main content

योजनाओं का वास्तविक लाभ वास्तविक लाभार्थी, वंचित एवं गरीबों को अवश्य मिले-मुकेश कुमार


 हरिद्वार। उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में जनपद में अनुसूचित जाति वर्ग हेतु चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। मुकेश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ वंचित, गरीब एवं वास्तविक लाभार्थी को मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक एवं तहसील स्तर पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें। कार्यालयों में फ्लेक्स बोर्ड आदि पर योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाये, जिससे आने वाले लोगों को जानकारी मिल सके। बैठक में अध्यक्ष द्वारा समाज कल्याण, उद्यान, शिक्षा, डेयरी, पशुपालन, कृषि, मत्स्य, महिला कल्याण, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा, चिकित्सा, जलसंस्थान, गन्ना, पर्यटन आदि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। मुकेश कुमार ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों से शौचालय निर्माण के संबंध में जानकारी ली तथा कहा कि यदि किसी कारणवश किसी परिवार में शौचालय नहीं बना है, तो तुरंत कार्यवाही करें। उन्होंने पिछले चार वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए आवास की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग से अनुसूचित जाति समुदाय के उत्पीडन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकत्र्ता की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाती है। बैठक में सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नवनीत घिल्डियाल ने बताया कि एनआरएलएम के अंतर्गत 3255 समूह गठित हैं, जिनमंे 1510 अनुसूचित जाति के हैं, इनमें से 1396 को रिवाल्विंग फंड के तहत 10 से 15 हजार की धनराशि प्रति समूह दे दी गयी है। 808 समूहों को सीआईएफ (सामुदायिक निवेश निधि) दे दी गयी है। अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए चल रही योजनाओं का वास्तविक लाभ वास्तविक लाभार्थी, वंचित एवं गरीबों को अवश्य मिलना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0के0 मिश्रा, एसडीएम गोपाल सिंह चैहान, एसडीएम भगवानपुर स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी अंशुल चैहान, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ0 आनन्द भारद्वाज, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, डीपीआरओ  रमेश चन्द्र त्रिपाठी सहित आयोग की सचिव कविता टम्टा, लीगल एडवाइजर डा0 देव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।