Skip to main content

भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लौटेगी-अजय भटट्

केन्द्रीय राज्यमंत्री के नेतृत्व में जनआर्शीवाद यात्रा के नगर में पहुचने पर जोरदार स्वागत


 हरिद्वार। केद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता किसी भी दायित्व में हो बगैर जन आशीर्वाद के हम लोग अपना अस्तित्व नहीं समझते हैं। यह बात अजय भटट् ने मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के हरिद्वार पहुंचने पर कही। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा के हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिकुंज के समीप सप्तऋषि चुंगी पर भव्य स्वागत किया।यात्रा का नगर विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट और मदन कौशिक को फूल मालाओं से लाद दिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। यात्रा नगर से होकर चंडीपुल से श्यामपुर पहुंची। श्यामपुर में भी भाजपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। भट्ट ने कहा कि भयंकर गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लौटेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से 70 सीट के मध्य जीतकर आयेगी। कौशिक ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं ने अपना उत्साह दिखाकर इस बात को साबित भी कर दिया है। ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि भाजपा अब चुनावी मोड में आ गई है तथा भाजपा ने जो विकास कार्य हैं उसी के बल पर हम चुनाव लड़कर जीतकर भी दिखाएंगे। सप्तऋषि, आनंद वन समाधि और चंडी चैक पर स्वागत करने वालों में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड,़ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चैहान, यात्रा संयोजक जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व दर्जाधारी संजय सहगल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, आशुतोष शर्मा, महामंडलेश्वर चित्र विलासा आनंद, महंत शिवानंद, राजीव भट्ट, पूर्व दर्जाधारी पंकज सहगल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, राकेश राजपूत,दिनेश पाण्डेय, मास्टर सतीश चंद शर्मा, अमित शर्मा, पार्षद विनीत जोली, पार्षद अनिरूद्व भाटी, विवेक उनियाल, विजय गाड़ी, उज्ज्वल पंडित, संदीप शर्मा, अनिल अरोड़ा, मुकेश जोशी, दीपक, डॉक्टर प्रेम प्रकाश सतलेवाल, दीपक कुमार, रोहित साहू, वीरेंद्र तिवारी, तरुण नैयर, आदेश सैनी, लव कुमार, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, चंद्रकांत पांडे, पूनम मखीजा, वीरेंद्र सेमवाल, रिया अरोड़ा, नीरू सैनी, रितु मदान, अनिता बंसल, उमा गुजराल आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।