Skip to main content

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्व.कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

 


हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर के मातृ सदन चैक स्थित भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील पाल के कार्यालय पर शोक सभा का अयोजन कर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में जगजीतपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को नमन् करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा मां गंगा से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने कहा कि कल्याण सिंह का जाना देश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय राजनीति और समाज में उनके निधन से रिक्त हुए स्थान को कोई नहीं भर सकता। परंतु उनके जीवन का अध्ययन कर उनसे प्रेरणा लेकर देश धर्म के लिए काम करने की प्रेरणा कार्यकर्ताओं को मिलती रहेगी। श्रीराम मंदिर निर्माण में स्वर्गीय कल्याण सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सुनील पाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता स्वर्गीय कल्याण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश व समाज हित में काम करने का संकल्प लें। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पार्षद विकास कुमार, पार्षद विपिन शर्मा, अमित वालिया, समाजसेवी कमल राजपूत, सन्नी पारचे, लक्ष्मण पाल,  डा.मांगेराम, सुरेंद्र शर्मा, शिवराम, तनु, राहुल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।