Skip to main content

प्रशासक और जमीनी नेता के साथ महान इंसान भी थे स्व.कल्याण सिंह-कौशिक

 

हरिद्वार।  भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कल्याण सिंह  ने संगठन के संरक्षक के रूप में संगठन का उत्तरोत्तर विकास और विस्तार किया। उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन के कर्तव्यों की पालन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना मुकाम बनाया था। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में श्री कौशिक ने कहा कि कल्याण सिंह एक स्टेट्समैन, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता के साथ एक महान इंसान भी थे। श्री कौशिक ने कहा कि जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह का निधन एक महान विराट व्यक्तित्व को हमने खो दिया। जिनके राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी कल्याण सिंह जैसे महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलते है। अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर भारत राष्ट्र की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि  कल्याण सिंह जी के जाने से उनके जीवन में बहुत बड़ी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई लगभग असम्भव है। जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत की। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें भारत राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह भारतीय राजनीति की वह कद्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से राष्ट्र और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह अपनी विशिष्ट कार्यशैली से उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता थे। श्रदांजलि सभा मे सतपाल महाराज,विधायक हरबंस कपूर, दीवान सिंह बिष्ट, श्रीमती चंद्रा पंत, आदेश चैहान, भारत चैधरी, खजान दास, राजेद शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा, कुंवर प्रणव चैंपियन, डॉ देवेंद्र भसीन, पुनीत मित्तल, कौस्तुबा नंद जोशी, मनवीर सिंह चैहान, डॉ आदित्य कुमार मधु भट्ट ,विनय गोयल,नवीन ठाकुर,सुनील सैनी,संजीव वर्मा,आदि अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।