सागर कुमार अध्यक्ष व पुनीत गोयल बने महामंत्री
हरिद्वार। कमल मिश्रा- प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने ज्वालापुर शहर इकाई की घोषणा करते हुए अध्यक्ष सागर कुमार, महामंत्री पुनीत गोयल व हरविंदर सिंह(विक्की), उपाध्यक्ष अवनीश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष विकास अरोरा, सचिव अर्पण ग्रोवर, अमन हंस, सहसचिव हिमांशु वालिया, प्रशांत अरोरा, मंत्री नवप्रीत प्रीत सिंह, नोमान अंसारी, अभिषेक सेठी, प्रियम बब्बर, उपमंत्री नवजोत सिंह, संगठन मंत्री अमित अरोरा, अजय सिंह अनेजा, सहसंगठन मंत्री चिराग़ शर्मा, सन्नी कुमार, श्याम तेश्वर, मीडिया प्रभारी सौरभ गम्भीर, सहमीडिया प्रभारी अर्पित कुमार, अनमोल भारद्वाज, क़ानूनी सलाहकार अर्पित तुम्बडिया, प्रवक्ता अमित कश्यप को नियुक्त किया गया। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि व्यापारियों की हालत ख़राब है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से लगातार दो वर्षो में व्यापारियों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। व्यापारी घर का दैनिक खर्च चलाने, स्कूल फीस चुकाने तक में असमर्थ हो गए हैं। सरकार को आगे आकर व्यापारियों के लिए एक बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। चैधरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के बजाए राजनीतिक हित साधने में लगे व्यापारी नेताओं का वजूद पूरी तरह समाप्त हो गया है। प्रदेश व्यापार मण्डल प्रदेश व जिले का सब से बड़ा गैरराजनीतिक व्यापारी संगठन बन गया है। चैधरी ने कहा कि बेहद खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहे व्यापारी आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। यदि सरकार ने व्यापारियों की अब भी ना सुनी तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष सागर कुमार ने कहा कि जो ज़िम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका पूरी निष्ठा ने निर्वहन करते हुए और व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुधीश श्रोतरिए, प्रद्युमन अग्रवाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलवंत चैहान, उपाध्यक्ष अनुराग चैधरी, सुनील प्रजापति, सचिन चैधरी, जगपाल तोमर, संजीव कुमार, क़ाज़ी चाँद, विभास सिन्हा, मनोज वर्मा, निर्मला चिल्वल, संतोष, पूनम, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment