हरिद्वार। सात दिन पूर्व पथरी थाना क्षेत्र में सहारनपुर के फाइनेंसर को लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पथरी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले लूट हुई थी। सहारनपुर निवासी सहदेव क्षेत्र में फाइनेंस का काम करता है। एक सप्ताह पहले वह कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। काठा पीर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उससे 49 हजार की नकदी लूट ली थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन की तो ऐथल गांव निवासी दो भाई लक्की और किशन का नाम सामने आया। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाते हुए गुरलाल निवासी जोगावाला खानपुर, हरविंदर निवासी शेखपुरी लक्सर गुरप्रीत और कुलदीप निवासीगण भोपा मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया उन्होंने पूछताछ में बताया कि लक्की और किशन के कहने पर उन्होंने अपने एक अन्य साथी सुम्मा के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था। लूट के बाद उनके हिस्से में पांच-पांच हजार रुपये आए थे। पथरी थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि लक्की, किशन और सुम्मा की तलाश की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment