Skip to main content

अम्बरीष कुमार विचार मंच का गठन,मुरली मनोहर बने अध्यक्ष

 


हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित शुभारंभ बैंकट हॉल में आयोजित जनसभा के दौरान अम्बरीष कुमार विचार मंच का गठन किया गया। दिवंगत अम्बरीष कुमार के घनिष्ठ सहयोगी रहे मुरली मनोहर को मंच का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी की अध्यक्षता व धर्मपाल सिंह के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए मुरली मनोहर ने कहा अम्बरीष कुमार आंदोलन की जो विरासत सौंप गए हैं, वह गरीब मजदूर की आवाज तथा सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने की आवाज है। दिवंगत अम्बरीष कुमार के दिखाए मांग पर चलते हुए जुल्म ज्यादती और अन्याय के खिलाफ मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष करेगा। अम्बरीष कुमार के दिखाए मार्ग व उनके आदर्शो के अनुरूप दृढ़ संकल्प के साथ उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गरीब मजदूर की समस्याओं को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान अम्बरीष कुमार के बड़े भाई ओम प्रकाश गुप्ता, पत्नी डा.प्रतिमा, पुत्री प्रियंवदा गोयल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हाजी इरफान अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस वरुण बालियान, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद राजीव भार्गव, सोम त्यागी, कंवर आलम, पार्षद अनुज सिंह, पार्षद इसरार सलमानी, पार्षद कैलाश भट्ट, शहाबुद्दीन अंसारी, हाजी यूनुस, नईम कुरैशी, पार्षद सोहेल अख्तर कुरैशी, जसवंत चैहान, अनिल आत्रे, चरण सिंह, तालिब, सगीर, जयपाल सिंह, सरदार नारायण सिंह, रोशन लाल, अमरदीप, मुकुल जोशी, अमन  कुमार, सरदार सुखदेव सिंह, तालिब हुसैन, गिरीश सिंघल, रामकिशोर, सचिन गुप्ता, महेश प्रताप राणा, अशोक उपाध्याय, प्रीतम बर्मन, अशोक शर्मा, मनोज गिरी, बलराम कड़क, पवन शर्मा, शिवम गिरी, जसपाल सिंह, अभिषेक, रामकुमार, दिनेश वालिया, सुमित त्यागी, याज्ञिक वर्मा, हाजी अफ्तर सलमानी, इकबाल सलमानी, प्रदीप त्यागी, अशोक गुप्ता, एलएस रावत, देवाशीष भट्टाचार्य राधेश्याम सिंह, छम्मा ठेकेदार, क्षेत्रपाल सिंह चैहान, चरण सिंह चैहान, राजू गिहार, इमरान सलमानी, रमेश उपाध्याय, सीताराम यादव, विजय प्रजापति, राजेंद्र भारद्वाज, नीटू, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश यादव, राकेश यादव, गुलफाम, अमित पवार, सोनू कश्यप, अमित कुमार, सोमबीर चैहान, दीपक कश्यप, नारायण कुमार, सुनील कुमार, श्याम प्यारी, ओमवती,  प्रधान अकरम, प्रधान इरफान, मुन्नी देवी, शीतल, सरोज, नेहा, डोली, पुष्पा, प्रेमवती, सुनीता कोरी, रामकली, मुन्नी कोरी, प्रेमवती कोरी, माया कोरी, मीणा, दीपक कोरी, सुदेश, मंजू, रेखा, मंजू, पुष्पा कोरी, रामदेवी, गायत्री, किरण, आशा, यूनुस, नरेश कुमार मेहता, मनीष गुप्ता, अरविंद कुमार, प्रेम प्रकाश, बृजेश, लव कुश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक सैनी, पूजा, दिव्यांशी, मंजू, सोनू, बबली, उज्जवल वालिया, पूनम, भूपेंद्र, पंकज, काजल, सरिता, सुनीता, संतोष, संगीता, विनोद, विजय, रमेश, नूर आलम, रवि लड्डू, नीरज मंगल, राजन मेहता, रईस, इम्मी, अजीत चैहान, सुनील निरंजनपुर, राजेश गिरी, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।