Skip to main content

मुकुल जोशी बने म्यूनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष

 


हरिद्वार। पिछले 35 वर्षों से नगर पालिका की म्यूनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक स्व.अम्बरीष कुमार का निधन होने पर उनके घनिष्ठ साथी रहे मुकुल जोशी को कर्मचारियों की एक सभा में म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चुटेला व संचालन राजेंद्र घाघट ने किया। कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री मुरली मनोहर ने कहा कि स्वर्गीय अम्बरीष कुमार के संघर्षों को मुकुल जोशी प्रारंभ से ही अम्बरीष कुमार के सक्रिय सहयोगी रहे और मुकुल जोशी की छवि एक निर्विवाद व ईमानदार नेता की रही है। उन्होंने कहा कि मुकुल जोशी अपने ज्ञान और अनुभव के दम पर संघर्ष की नई मिसाल लिखेंगे और यूनियन को उस स्थान पर काबिज करेंगे जिसका स्वप्न अम्बरीष कुमार ने देखा और साकार किया। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि अम्बरीष कुमार को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम निरंतर मजदूरों की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ते रहे। पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा स्वर्गीय अम्बरीष का जाना इसलिए बहुत खल रहा है जब पूरे देश में मजदूरों पर ट्रेड यूनियनों पर सरकार हमलावर है और मौजूदा सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में अम्बरीष कुमार जैसे विद्वान और संघर्षशील नेता का जाना मजदूरों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। लेकिन सही मायने में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि भविष्य में मजदूरों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जाए। सीटू के एमपी ज़ख्मोला ने कहा कि बीते दिनों अम्बरीष कुमार के नेतृत्व में सभी ट्रेड यूनियनों ने एक संयुक्त बाइक रैली मजदूरों के हितों के लिए बाउंड्री गेट बीएचईएल से नगर निगम प्रांगण तक की थी। वह लगातार मजदूरों की लड़ाई के लिए संघर्षरत थे। उनके जाने से निश्चित ही मजदूरों की लड़ाई को एक बड़ा झटका लगा है। लगातार अफसरशाही के खिलाफ और प्रशासन के खिलाफ मजदूरों की लड़ाई जारी रहेगी। श्रमिक नेता अरविंद चंचल व नीरज बागड़ी ने संयुक्त कहा कि अम्बरीष कुमार ने जीवन भर सफाई मजदूरों की लड़ाई को बहुत संजीदा तरीके से लड़ा और बहुत से कर्मचारियों को रोजगार दिलाने का काम किया। आज उनके जाने से हमारे कंधों पर यह जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम भविष्य में सफाई मजदूरों की लड़ाई को उसके अंजाम तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में पार्षद इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, नरेश चनयाना, गंभीर, योगेश चैहान, विनोद, अशोक गुप्ता, प्रदीप त्यागी, अशोक कुमार हवलदार, राजेश कुमार हवलदार, कल्लू, किशोर हवलदार, काका हवलदार, सुबोध शर्मा, रामनाथ, अमित छाछर, सतीश कुमार, सुभाष, गोपाल, अशोक सैनी, लक्ष्मण हांडा, अमित कुमार, वसीम अब्बासी, गुलशेर, शमशेर अली, भूषण कुमार, सुनील कुमार, धीर सिंह, पवन शर्मा, सन्नी, अशोक कुमार, वेदपाल, सोनू शर्मा, अनिकेत, वीरेंद्र सिंह, नाथीराम, अशोक बिल्ला, रविंद्र राठौर, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सचिन कुमार, सुभाष शर्मा, रमाकांत, गौरी शंकर, अरविंद शर्मा, संजय चैहान, मुकेश आचार्य, पवन राणा, नवीन अरोड़ा, अमित शर्मा, हरीश शेट्टी, सत्य भूषण, जावेद सलमानी, सत्येंद्र चंचल, सतपाल, संजय वाल्मीकि, गंगासागर त्रिपाठी आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।