Skip to main content

वंदना कटारिया को बनाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की एम्बेसडर

 शिक्षामंत्री ने हाॅकी खिलाड़ी के परिजनों को किया सम्मानित


हरिद्वार। खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने रविवार को भारतीय हाकी टीम की सदस्य वन्दना कटारिया के रोशनाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा बधाई देते हुये पूरे परिवार को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला हाॅकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वंदना कटारिया को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शिक्षा विभाग की ब्राण्ड एम्बैसडर घोषित किया। ब्राण्ड एम्बेसडर बनाए जाने का प्रमाण पत्र भी उन्होंने वन्दना कटारिया की माता सौरण कटारिया को प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि सुश्री वन्दना कटारिया ने पूरे विश्व में देश व उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सुश्री वन्दना को आगे बढ़ाने में उनके परिजनों ने हर कदम पर जो सहयोग व योगदान दिया है, वह सराहनीय है। देश के अन्दर एक से एक उदीयमान खिलाड़ी हैं। वन्दना कटारिया ने अभाव के बीच संघर्ष करते हुये आज पूरे विश्व में देश, प्रदेश तथा अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आसपास के बच्चे, जिन्होंने वन्दना को बचपन से देखा है, वे उनकी सफलता से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इससे सीख लेकर उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिये ताकि यह पल उनके जीवन में भी आये। अरविन्द पाण्डे ने टोक्यो ओलम्पिक में वन्दना कटारिया, नीरज चोपड़ा आदि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुये कहा कि खेल के क्षेत्र में इन बच्चों ने अच्छी शुरूआत की है तथा नये बच्चों के लिये रास्ता खोला है। उन्होंने उत्तराखण्ड खेल नीति का उल्लेख करते हुये कहा कि हमने बड़े मन से खेल नीति बनाई है। इस खेल नीति में हमने बच्चों को आकर्षित करने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश आदि स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सरकारी सेवाओं में अवसर देने की व्यवस्था की है। क्षेत्रीय विधायक आदेश चैहान ने वन्दना कटारिया के परिजनों को बधाई दी तथा वन्दना के हाॅकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं परिजनों द्वारा वन्दना कटारिया कोे आगे बढ़ाने में जो सहयोग प्रदान किया, उसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर एडीएम के.के. मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी डा.आनन्द भारद्वाज, मुख्य शिक्षा अधिकारी, सन्तोष कुमार चमोला, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, सहायक क्रीड़ाधिकारी, सुश्री नेहा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुनील सैनी मीडिया प्रभारी, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।