Skip to main content

केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य करे जनप्रतिनिधि-नडड्ा

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निकाय अध्यक्षों के साथ बैठक में दिए कई निर्देश

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा ने उतराखंड दौरे के दूसरे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगरपालिका अध्यक्ष, नगरपंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिलो के सहकारी बैंकों के चेयरमैन के साथ आयोजित बैठक में उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और सरकार की विकास योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधि सही मायनों में जमीन से जुड़े होते हैं, क्योंकि वो निचले स्तर पर चुनाव लड़कर आते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रिनिधियों को अपने क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कार्यों की जानकारी के साथ उन्हें लगातार निरीक्षण भी करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों की गुणवत्ता भी बनी रहेगी और जनता से जुड़ाव भी। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के लाभार्थियों से भी निरंतर संपर्क व संवाद कायम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और जन प्रतिनिधियों को इनको व्यापक प्रचार करने को कहा। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जी जान से जुटने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की निगरानी और उसका लाभ किस तरह आम व्यक्ति को मिल रहा है इस पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा निकाय प्रतिनिधि राजनीति की पहली कड़ी है। श्री कौशिक ने कहा कि प्रतिनिधि लोगो के बीच जाकर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को बताए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार की योजनाएं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कहा आप सभी प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों तक पहुंचाएं जिन्हें वास्तव में उनकी आवश्यकता है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। समाज के गरीब और मजदूर वर्ग तक सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचा है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।