हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नगर कोतवाली, ज्वालापुर और कनखल में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। कनखल पुलिस के अनुसार एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार को वह कनखल स्थित घर से डेयरी से दूध लेने के लिए निकली थी। आरोप है पीछे से अचानक रविदास बस्ती निवासी अमित कटारिया वहां पहुंच गया था और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता शुरू कर गाली-गलौज की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया तब से फरार था। पुलिस ने आरोपी अमित कटारिया पुत्र हुकुम चंद्र निवासी रविदास बस्ती कनखल को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी के अनुसार आरोपी के हत्या समेत कई अन्य धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment