हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चैक बाजार स्थित में एक 10 साल की बच्ची ने खेल-खेल में फांसी लगा ली। बच्ची के माता-पिता दोनों काम पर गए थे। जबकि बच्ची और उसके दो जुड़वा भाई घर में ही खेल रहे थे। बाहर से कमरा बंद था। बच्ची ने खेल-खेल में फांसी लगा ली। बच्ची के लटकने पर उसके दोनों जुड़वा भाई चिल्लाए। इसके बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के अनुसार बच्ची अंशिता पुत्री मदन सिंह व दो छोटे भाई घर में ही खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे के गले में फंदा अटक गया। जिससे उसका दम घुट गया और उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। घटना के बारे में जानकारी बताई जा रही है। कनखल थाना इस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि खेल खेल में फांसी लगाने के दौरान दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment