हरिद्वार। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटी हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का गृहनगर हरिद्वार पहुंचने पर खेल प्रेमियो, सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह शानदार स्वागत किया। चंद्राचार्य चैक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं स्वागत कर शुभकामनाएं दी। वंदना कटारिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि ओलंपिक में हैट ट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली वंदना कटारिया ने पूरी दुनिया में उत्तराखण्द्य और हरिद्वार का नाम रोशन किया है। पूरा विश्व हरिद्वार को वंदना कटारिया के नाम से जान रहा है। यह सभी के लिए गर्व की बात है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नयी खेल नीति तैयार कर रही है। उन्होंने वंदना कटारिया और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वंदना के प्रदर्शन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। वंदना कटारिया ने कहा कि सोचा नहीं था कि इतना ज्यादा हो पाएगा। टीम गोल्ड मेडल जीतने के बहुत करीब थी। लेकिन टीम भले ही गोल्ड मेडल नहीं जीत पायी, परन्तु भारत में लोगों का दिल जीतने में सफल रही। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री विकास तिवारी, हैदर नकवी, सतीश त्यागी, दिनेश पांडेय, विष्णु अरोड़ा, अर्चित चैहान, रवि चैहान, मास्टर सत्यपाल और अभिषेक त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Comments
Post a Comment