Skip to main content

संगिनी क्लब ने किया तीज महोत्सव का आयोजन


 हरिद्वार। शिवालिक नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के संगिनी क्लब के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह राणा ने सभी को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वो का विशिष्ट स्थान है। भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना को समर्पित हरियाली तीज पर्व प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी समाज को देता है। इस तरह के कार्यक्रमों से हमारे आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका मिलता है इन त्योहारों से समाज में एक सद्भावना का माहौल पैदा होता है। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी शिवालिक नगर की जनता के सुख दुख में सदैव भागीदार रहती है। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान पूर्व ने तीज की बधाई देते हुए कहा कि त्यौहारों के आयोजन से समाज में सद्भावना का माहौल बनता है। संस्था की महिला विंग संगिनी क्लब के तत्वाधान में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य, गायन, मेहंदी, कविता आदि प्रस्तुतियों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलकर पारंपरिक सावन गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मिस तीज कंपटीशन में महिलाओं ने सोलह श्रंगार करके रैंप पर कैटवॉक कर सभी की सराहना हासिल की। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर, डा.निशा बचेकेति, बीना कपूर, रचना सिंह, ऋचा टंडन, जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, अशोक उपाध्याय, बलवीर सिंह, सत्येंद्र वर्मा, कमल रोहिल्ला, मनीराम बागड़ी, प्रीतम बर्मन, अखिलेश मिश्रा, लाल सिंह, मोहन राणा, जान मोहम्मद अंसारी, बीएस तेजियान, अमितेश तेजियान, कैलाश प्रधान, अंजू द्विवेदी, हिमांशु द्विवेदी, जगपाल सिंह, सीपी सिंह, रणवीर कपिल आदि मौजूद रहे। संगनी क्लब की अध्यक्षा ज्योति कुशवाहा राणा, उपाध्यक्ष विजया शर्मा, सचिव डा.सुनीता राणा, कोषाध्यक्ष सरिता सिंह, सह सचिव डीजी वर्मा, सह सचिव पूजा, कार्यकारी सदस्य उमा, अदिति राजपूत ने सभी का स्वागत किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।