हरिद्वार। उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम के तहत कनखल स्थित एक होटल में बैठक की गई। शनिवार को हुई बैठक के दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारी और संविदा व सेल्फ हेल्प के मांगों को लेकर चर्चा की। कई वर्षों से संघर्ष करने के बाद भी कर्मचारियों की 9 वर्ष, 14 वर्ष और 19 वर्ष की एसीपी की व्यवस्था पर कोई आदेश जारी न होने को लेकर रोष व्यक्त किया। 20 दिन के अंदर मांगों पर हुए समझौते को लेकर आदेश जारी करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता केहर सिंह और संचालन संदीप कुमार शर्मा ने किया। संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि मोर्चा की 27 जुलाई की ऐतिहासिक हड़ताल सफल रही है। सरकार की तरफ से ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने सभी मांगों पर एक माह के अंदर आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सरकार के सकारात्मक रुख को देखते हुए ऊर्जा कार्मिकों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया था। हड़ताल के बाद मोर्चा की ओर से लगातार सदस्यों के बीच जाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और मंडलों में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि सरकार को जल्द से जल्द अपने वादे पूरा करने चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment