हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में कुछ दिन पूर्व बजरंग दल कार्यकर्ता के घर पर ताला लगाने के प्रकरण को लेकर पुलिस की जांच प्रक्रिया में भीम आर्मी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पथरी थाने का घेराव किया। शुक्रवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पथरी थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस के द्वारा भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का जांच के नाम पर बार-बार उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस जांच को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पथरी थाना का घेराव किया गया। महक सिंह का कहना है कि जांच के नाम पर किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बजरंग दल के दबाव में आकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। कहा कि पुलिस अपनी जांच करे वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे और जो भी इस प्रकरण में दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करे। इस दौरान जिला महासचिव सौरभ ,विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश मोरिया, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार, सद्दाम, शिवकुमार, राहुल, नितिन, शुभम, लोकेश, हमराज, सुमित, अमजद, अभिषेक मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment