Skip to main content

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिवोपसना संपन्न,विश्व कल्याण की कामना

 

हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में संपूर्ण श्रावण मास चलने वाली विशेष शिवोपासना के संपन्न होने पर संतो ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के साथ 11 कुंतल दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक व 151 लडृडुओं का भोग समर्पित कर और आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान भगवान शिव व माता पार्वती की भव्य झांकियां निकाली गयी और धार्मिक गीतों पर भक्तजनों ने जमकर नृत्य किया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संत महापुरुषों द्वारा की गई कठिन साधना समस्त विश्व का कल्याण करती है। स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज संपूर्ण श्रावण मास कठिन शिवोपासना कर राष्ट्र कल्याण की कामना करते हैं। जिससे देश में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से समस्त विश्व में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जो समाज के लिए गौरव की बात है। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि संतों का जीवन धर्म की रक्षा एवं संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए होता है। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एक तपस्वी संत हैं। जो पिछले कई वर्षों से मानव कल्याण के लिए कठिन शिवोपासना करते हैं। युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए और मानव सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महादेव की कृपा और संतों के आशीर्वाद से आज भारत का पूरे विश्व में एक अलग स्थान है। कैलाशवासी भगवान शिव सभी की रक्षा कर मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। धर्म के प्रति निष्ठा रखने वाले श्रद्धालु भक्तों का भगवान शिव स्वतः ही कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की अटूट अनुकंपा से जल्द ही कोरोना महामारी विश्व से समाप्त होगी और देश दुनिया में खुशहाली लौटेगी। इस दौरान बाबा हठयोगी, महामण्डलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महंत निर्मलदास, स्वामी केशवानंद, महंत कमलदास, लालबाबा, स्वामी अनुरागी महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेशदास, स्वामी रघुवीरानंद, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अनूप भारद्वाज, अनुराग वाजपेयी, अनुज दुबे सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।