Skip to main content

अगर चुनाव जीतना है तो बूथ स्तर पर जाकर काम करना होगा-जे.पी.नडड्ा

भाजपा अध्यक्ष ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक

हरिद्वार। छह महीने बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो पार्टी को बूथ स्तर पर जाकर काम करना होगा। उन्होने कहा कि बूथों का सत्यापन करना होगा। बूथ मजबूत हुआ तो संगठन स्वयं में मजबूत हो जाएगा। शुक्रवार को हरिद्वार देहरादून हाइवे स्थित होटल में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों,महामंत्रियो सहित विभिन्न प्रकोष्ठो के अध्यक्षों के साथ बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नडड्ा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता बूथों का सही मायनों में सत्यापन करें। श्री नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल के सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम, विधायक सभी लोग एक एक बूथ का चयन कर मीटिंग लेंगे। कम से कम दो घंटे की मीटिंग लेकर बूथ समितियों को पार्टी की रीति नीति के साथ सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी भी देंगे। उन्होने कहा कि जमीनी स्तर पर यह देखना होगा कि हम बूथ स्तर पर कितने मजबूत हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नड्डा ने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए अब ज्यादा समय नहीं रहा। बूथ सत्यापन का काम इसी माह से शुरू किया जाए। इस दौरान बूथ स्तर पर काम करने को लेकर नड्डा ने पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले जो उन्होंने अफसरशाही होती देखी थी तो मुख्यमंत्री बनते ही तुरंत मुख्य सचिव को हटाने के साथ अफसरों को जनता से सीधा संवाद करने के निर्देश भी दिए। जिले से तहसील व ब्लाक स्तर पर अफसरों को रोजाना दो घंटे जनता की शिकायत को सुनने व समाधान के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के साथ-साथ वे एक कार्यकर्ता भी हैं। यही वजह है कि वह कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संगठन आगे चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। मंच पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष शामिल थे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिनों घंटों चली मैराथन बैठक में एक बार भी मोदी लहर शब्द किसी की जुबान पर नहीं आया। पिछले लोक सभा और विधान सभा चुनाव मोदी लहर की दम पर लड़ा गया और जीत भी दर्ज की गई। इस बार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2022 के विधान सभा चुनाव को सीधा एक कड़ी चुनौती बताते हुए धरातल पर काम करने पर जोर दिया है। दो बार मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद नड्डा ने बैठकों में उन बारीक राजनीतिक कार्यक्रमों पर जोर दिया जिनके बूते भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी। बैठकों में उन कमियों को भी नड्डा बताने से नहीं चूके जो संगठन व सरकार दोनों ही भुला बैठे थे। बूथ स्तर के साथ सही मंत्रियों के रात्रि प्रवास व जनता के साथ संवाद को लेकर ही नड्डा का फोकस रहा। विधान सभा चुनाव के सीमित समय को देखते हुए नड्डा ने प्रांत नेतृत्व से दिए गए कार्यक्रमों का फीड बैक लेने को भी कहा। विधायकों को समझाया कि जनता को उनके हित में किए गए कामों को आंकडों के साथ बताएं। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा भी की। सभी जनप्रतिनिधियों से अपने काम व व्यवहार पार्टी के गरिमा के अनुरूप कार्यपद्धति को अपनाने पर जोर दिया। वही दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त होटल में उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तक उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर एवं युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प पत्रिका का विमोचन किया। उत्तराखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हो रहे कार्यों की जानकारी पत्रिका में दी गई है। युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प पत्रिका में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, कोविड 19 में प्रभावितों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज और मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं एवं राज्य के विकास के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद गण, विधायकगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।