हरिद्वार। टोक्यो ओलंपिक के सेमी फाइनल में महिला हॉकी टीम की हार के बाद हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के गांव रोशनाबाद में कुछ शरारती तत्व ने पटाखे फोड दिए। वंदना कटारिया के परिजनों का आरोप है कि यह पटाखे वंदना कटारिया और हमारे परिवार से नफरत का नतीजा है। पहले भी पटाखे छोड़ने वाला युवक वंदना कटारिया और परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। परिजनों ने इस पर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। वहीं वंदना कटारिया के भाई शेखर कटारिया ने बताया कि मामले में तहरीर दी जा रही है। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया तो ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हो जाएंगे पहले भी यह युवक इसी तरह परिवार पर टिप्पणी करता रहा है। वहीं सीओ सदर विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में और पुलिस मामले की जांच का दावा कर रही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment