Skip to main content

फिट इण्डिया फ्रीडम रन में दौड़े युवा,सिटी मजिस्टेªट ने दिलाई शपथ

 हरिद्वार। आजादी का अमृत महोत्सव इण्डिया 75 के तहत खेल मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था-नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र भगत सिंह चैक से भारत हैवी इलेक्ट्रिकल स्थित मानव संसाधन केन्द्र तक’’फिट इण्डिया-फ्रीडम रन’’का आयोजन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने कहा कि फिट इण्डिया-फ्रीडम रन में जनपद के छह विकास खण्डों के युवक/युवतियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से जन आन्दोलन थीम के तहत जनपद के 75 गांवों में फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शारीरिक फिटनेस का जिक्र करते हुये कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शरीर को फिट रखने के लिये कोई न कोई खेल-चाहे फुटबाल हो,हाकी हो या क्रिकेट, अवश्य खेलना चाहिये। उन्होंने कहा कि शरीर को फिट रखने का सबसे सरल तरीका दौड़ लगाना है। आहार की शुद्धता पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि शुद्ध आहर लेने से अन्तःकरण शुद्ध रहता है तथा उसी के अनुरूप आचार व विचार भी निर्धारित होते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर व मन स्वस्थ होने का प्रभाव हमारे रोज की दिनचर्या व कार्य पर भी दिखाई देता है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित फिट इण्डिया-फ्रीडम रन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र हिमांशु सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डा.एस.पी. सिंह ने प्रकाश डालते हुये कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में ज्ञात व अज्ञात सपूतों ने जो योगदान दिया, उसको याद करने के साथ ही फिट इण्डिया को भी हम साथ लेकर चल रहे हैं। जिसमें हमारा मूल मंत्र-’’फिटनेस का डोज, आधा घण्टा रोज’’ है। उन्होंने कहा कि आधा घण्टा अपने शरीर को अवश्य दें, जब आप स्वस्थ रहेंगे तो पूरा देश स्वस्थ रहेगा। फिट इण्डिया-फ्रीडम रन को हरी झण्डी दिखाने से पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने सभी प्रतिभागियों को फिट इण्डिया-फ्रीडम रन की शपथ भी दिलाई।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।