Skip to main content

भगवान शिव की कृपा से शीघ्र ही हमारा प्रदेश कोरोना मुक्त होगा: मदन कौशिक

 


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री स्वामी शंकरानंद कृष्णानंद आनंद आश्रम दक्षिण भाग भूपतवाला में श्रावण मास के पावन अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महारूद्राभिषेक करते हुए कहा कि भगवान शिव जगत के पालनहार हैं, जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्हांेने इस अवसर पर देशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि चिकित्सकों के अथक प्रयास तथा भगवान शिव की कृपा से शीघ्र ही हमारा प्रदेश कोरोना मुक्त होगा, इसके लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को कोरोना वैक्सीन के कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। श्रावण मास में शिव आराधना करने वाले भक्तों का जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। संस्था के अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में की गई शिव आराधना कभी निष्फल नहीं जाती, अपितु भक्तों को अमोघ फल प्रदान करती है। इस अवसर पर विद्वान आचार्य ज्योतीप्रसाद मिश्रा, संदीप भट्ट, गणेश जोशी, दीपक पंत ने विधि-विधान से महारूद्राभिषेक सम्पन्न करवाया। इस मौके पर नितिन मावी, बाबू मावी, कपिल शर्मा जौनसारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी का अभिनन्दन किया। महारूद्राभिषेक में पीआरओ मोहित कुमार, भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा, राघव ठाकुर, सोनू पंडित, दिव्यम यादव आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।