हरिद्वार। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी लाखन सिंह ने कहा कि किसानों के हितों में केंद्र एवं राज्य सरकारों को ठोस पहल करनी चाहिए। किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए किसानों के चीनी मिलों पर बकाया भुगतान, फसलों का मूल्य निर्धारण, गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान त्वरित रूप से केंद्र सरकार को करना चाहिए। किसान लंबे अर्से से कृषि कानूनों में बदलाव की मांग कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों की मांग को मोदी सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। किसान अन्नदाता है। अन्नदाताओं की मांग पर सरकार को सकारात्मक संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्यों में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों को समान रूप से प्राप्त होनी चाहिए। चैधरी लाखन सिंह ने कहा कि किसान नेताओं को भी किसानों की मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक पहल को सरकार के समक्ष रखना होगा। जिससे किसानों को चल रहा आंदोलन समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों में किसानों का बकाया अतिशीघ्र दिया जाए। किसानों के परिवारों की हालत को सुधारने के लिए उचित ऋण बैकों से प्रदान किए जाएं। खेती करने वाले किसानों को संसाधन मुहैया कराने के लिए सरकारों को रणनीति के तहत काम करने की आवश्यकता है। चैधरी लाखन सिंह ने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय महासचिव नीरज चैधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों के हितों में सक्रिय रूप से काम करते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि नीरज चैधरी के महासचिव बनने से किसान समुदाय की समस्याओं को उठाने में मदद मिलेगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment