हरिद्वार। नीरज चैधरी को भारतीय किसान यूनियन अंबावता का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी लाखन सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि नीरज चैधरी किसानों के हितों में अपना योगदान देंगे। किसानों की मांगों को देश में लागू कराने में हरसंभव प्रयास करेंगे। चैधरी लाखन सिह ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। केंद्र एवं राज्य सरकारों को किसानों के हितों में फैसले लेने चाहिए। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में किसानों की निर्णायक भूमिका है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे है। मोदी सरकार को किसानों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। देश का किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। सीमित संसाधनों में भी किसान फसलें पैदा कर देश के नागरिकों को अन्न उपलब्ध कराता है। किसानों की आय, गन्ना मूल्य, चीनी मिलों पर बकाया आदि को लेकर भी केंद्र एवं राज्य सरकारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव नीरज चैधरी से भी अपील करते हुए कहा कि किसानों के हितों में काम करें। किसानों की समस्याओं का निदान अवश्य होना चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment