Skip to main content

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

सभी बूथ में स्वास्थ्य स्वयं सेवक किए गए मनोनीत


 हरिद्वार। शिवालिक नगर मंडल के सभी बूथ के स्वयंसेवक को के साथ एक कार्यशाला राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत सेक्टर2 शिशु विद्या मंदिर में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद विनोद सोनकर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता सांसद विनोद सोनकर ने कहा की बीजेपी परिवार और केंद्र सरकार महामारी के शुरुआती दौर से ही सेवा कार्य में जुटी हुई है और तीसरे लहर के संभावित खतरे को लेकर स्वयं सेवकों की नियुक्ति की जा रहीं हैं, ताकि लोगो को जागरूक करने के साथ साथ महामारी में हर सभव मदद किया जा सके। उन्होंने कहा कि करोना काल में जनहानि के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी विपक्ष के राजनीतिक दलों की भी बनती है जिन्होंने वैज्ञानिकों की मेहनत को बनाए गए टीके के ऊपर जनता के बीच में भ्रम फैलाने का कार्य किया। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ ने मंच का संचालन किया। उनके साथ सह संयोजक डॉ अमरीश शर्मा, महिला सह संयोजक रितु ठाकुर अभियान आईटी प्रभारी संदीप राठी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक अतुल वशिष्ठ ने बताया कि कार्यशाला में प्रत्येक मंडल के सभी बूथ से दो दो लोगों की स्वयंसेवक मनोनीत किया गया।  विधायक आदेश चैहान ने कहा आने वाले कोरॉना के तीसरे लहर से समाज के लोगों को जागरूक करें ,स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने वैक्सीनेशन में तेजी लाने जैसे कई उपयोगी कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान चला रही है। जिसके लिए आज 120 लोगों की कार्यशाला आयोजित की गई। कहा कि बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसने महामारी में बढ़ चढ़ कर पीड़ितो की सहायता की। कार्यशाला में बताया गया कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अपने अपने क्षेत्र में लोगो को स्वास्थ्य की जांच से लेकर उनको चिकित्सा परामर्श दवाइयां एवं अन्य सभी प्रकार की जरूरी चीजें मुहैया करवायेगे। इन्ही स्वास्थ्य सेवको को जिसमें स्वास्थ्य स्वयंसेवक को योग,प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया गया जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को एक योद्धा के रूप में जनसेवा के लिये तैयार किया जा सके। कार्यक्रम मे जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं रानीपुर विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा की कर्म से ही कार्यकर्ताओ की पहचान होती है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना की दूसरी लहर में सेवा के अभूतपूर्व कार्य किये हैं भाजपा ही ऐसा संगठन है जो राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार का कार्य करते हैं। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला मंत्री अनामिका शर्मा ,मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल,शीतल पुंडीर, अविनाश रोहिल्ला ,तुषार गॉड, गौरव पुंडीर, रवि चैधरी, रोबिन, अंकित श्रीवास्तव, पवनदीप, सचिन शर्मा, हितेश चैधरी, धीरज कश्यप, उज्जवल त्रिपाठी, नितिन कुमार शर्मा, अजय अरोरा, शिवकुमार, गगन उपाध्याय, कविता देवी, पारुल, शकुंतला देवी, दीपमाला गुप्ता, हिमानी अग्रवाल, सौरभ ठाकुर, शीला देवी ,सरिता नेगी, सीता चैहान, वीरेंद्र अवस्थी, सुभाष कपूर, राकेश कुमार, आदि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।