Skip to main content

भाजपा कार्यकत्र्ताआंे ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि


 हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष वात्सल्य पाल वासु के संयोजन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने कमल दास कुटिया भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि संयुक्त उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह हिन्दुत्व के पुरोधा थे। राम मंदिर निर्माण आन्दोलन को सार्थक दिशा देने तथा मंदिर निर्माण मंे अहम भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह सदैव हमारे स्मृतियों में जीवंत रहंेगे। उनका जीवन सदैव समाज के कमजोर वर्ग, पिछड़े, वंचितों के उत्थान को समर्पित रहा। उन्हांेने कहा कि कल्याण सिंह ने जहां राम मंदिर निर्माण हेतु अपनी सरकार को कुर्बान दिया वहीं अपने कार्यकाल में कार्यकत्र्ताओं को मान दिलाते हुए अधिकारियों की नकेल कसने का कार्य किया। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कल्याण सिंह भारतीय राजनीतिक के जननायक थे। जहां उन्हांेने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया वहीं दूसरी ओर देश भर के सर्वहारा समाज व पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभायी। राम मंदिर निर्माण में लगे कार सेवकों पर गोली न चलाकर भले ही उन्होेंने अपनी सरकार को कुर्बान दिया हो पर उन्होंने अपना नाम इतिहास में सदैव के लिए अमर कर दिया। अनिरूद्ध ने कहा कि प्रखर हिन्दुत्ववादी नेता होने के साथ-साथ उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी नेतृत्व क्षमता व प्रशासनिक दक्षता की मिसाल कायम की। ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि देश भर के ओबीसी वर्ग को भाजपा से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व का भाव विकसित करने में कल्याण सिंह जी का अहम योगदान रहा। आज जो वर्तमान में भव्य राम मंदिर निर्मित हो रहा है उसमें कल्याण सिंह ने आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभायी। श्रद्धाजंलि सभा का संचालन मण्डल अध्यक्ष वात्सल्य पाल वासु ने किया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, जिला महामंत्री प्रदीप चैधरी, जिला मंत्री पार्षद लोकेश पाल, जिला मंत्री राजीव गिरि, मौर्या जी, विकास गिरि धर्मेन्द्र, अंकित, यश, रोहित, गौरव चैधरी, नीरज शर्मा, सोनू पंडित, दिव्यम यादव, विनित, गुल्लू, विपुल, नरेश पाल, प्रमोद पाल, रामदयाल यादव, राघव ठाकुर, दिनेश शर्मा समेत अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।