Skip to main content

सरकार को चारधाम यात्रा पर अपनी हथधर्मिता छोड़नी होगी-सुनील सेठी

 

हरिद्वार। चारधाम यात्रा शुरू नही किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता व महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में पर्यटन से जुड़े व्यापारियों ने बस अड्डे के पास पुरूषार्थी मार्केट में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। सुनील सेठी ने कहा कि सरकार को चारधाम यात्रा पर अपनी हथधर्मिता छोड़नी होगी। सरकार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट ओर वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा करने की छूट देनी चाहिए। सेठी ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा पर कोर्ट का हवाला देकर व्यापारियों को भृमित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा पर शुरू से ही गम्भीर नही रही। चारधाम यात्रा के मसले पर सरकार ने ना कोर्ट में मजबूती पैरवी की ना ही यात्रा शुरू करने में दलचस्पी दिखाई। यदि सरकार कोर्ट में सही शपथ पत्र देती तो निश्चित ही यात्रा शुरू हो चुकी होती। सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण पर्यटन से जुड़े व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार की अधूरी तैयारियों व अधूरे शपथ पत्र की वजह से यात्रा पर संकट आया है। राहत राशि के लिए भी तमाम औपचारिकताओं की वजह से व्यापारियों को परेशान होना पड़ रहा है। किसी भी व्यापारी को अभी तक कोई राहत नही मिली। टैक्सी मैक्सी ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष गिरीश भाटिया, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नाथीराम सैनी ने कहा कि व्यवस्थाएं बनाकर चारधाम यात्रा होनी चाहिए। इसके लिए व्यापारी लगातार आवाज उठा रहे हैं। देश में सभी धार्मिक यात्राएं सुचारू रूप से जारी हैं। लेकिन चारधाम यात्रा पर रोक लगाकर सरकार व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार व्यापारियों को कोई मदद नही दे सकती तो उसे कमाने के साधन पर भी रोक लगाने का अधिकार नही है।यदि सरकार अब भी यात्रा शुरू नहीं करती है तो इसका जवाब व्यापारी 2022 के चुनाव में जरूर देंगे। विरोध जताने वालों में वरुण भाटिया, गगन दीप दामिर, गौरव गौतम, रवि जोशी, मुकेश कुच्छल, सचिन वर्मा, उमेश चैधरी, सोनू चैधरी, सन्नी दामिर, धर्मपाल सिंह, राकेश कुमार, मनोज सिंह, राजेश भाटिया, राजेश कुमार, अरुण शर्मा, देवेंद्र अरोड़ा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...