Skip to main content

आज की महिलाओं को जगाने, आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहन सहयोग की जरूरत-राज्यपाल

 


हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती मौके पर आयोजित स्वर्ण जयंती व्याख्यानमाला में नारी सशक्तिकरण विषय आनलाइन संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता देवभूमि उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी रहीं। अपने आनलाइन संबोधन में राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने कहा कि यह समय इतिहास दोहराने का है। जिस तरह प्राचीन काल में नारियाँ ऋषिकाएँ के रूप में त्याग, सेवा, तप, ज्ञान, संस्कार के रूप में अग्रणी रही। उसी तरह आज की महिलाओं को जगाने, आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहन सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेरा आदर्श प्राचीन ऋषिकाएँ-अनुसूया, सती सावित्री आदि रहीं हैं। उन्होंने कहा कि नारी को इस तरह सक्षम बनाये जाना चाहिए कि वह किसी भी समस्या-परिस्थिति में झूकें नहीं, वरन् उसके समाधान निकालने के लिए खड़ी हो। नारी सशक्तिकरण ऐसा होनी चाहिए। मुझे बहुत खुशी है कि गायत्री परिवार नारियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है। माननीय राज्यपाल जी ने अपने जीवन की घटनाओं को याद करते हुए गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा जी के महान कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर श्रीमती मौर्य जी ने एकल परिवार के स्थान पर संयुक्त परिवार की वकालत की। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा कि इन दिनों एक तरफ जहाँ समाज समस्याओं से जूझता दिखाई दे रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ हिमालयवासी ऋषिसत्ता सृजन के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारकीय पशुतापूर्ण जीवन जीने का मुख्य कारण संवदेना का सूखापन है। इस बीच युगऋषि पूज्य आचार्यश्री जी के सूत्रों पर चलते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार समाज में भावनात्मक पोषण देने का जो कार्य कर रहा है, उससे अनेकानेक लोगों में संवेदनाएँ जाग रही हंै और ऐसे लोग पीडि़त एवं जरूरतमंदों की निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि शांतिकुंज अपनी योजनाओं, कार्यक्रमों में नारियों को प्रमुखता से स्थान देता रहा है। शांतिकुंज में हवन, संस्कार आदि कराने की जिम्मेदारी भी बहिनें ही संभालती हैं। व्याख्यानमाला के अंत में राष्ट्रीय जोनल समन्वयक डॉ. ओपी शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की बहिनें एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले परिजनों ने भाग लिया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।