Skip to main content

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ संयोजकों का स्वागत

 

हरिद्वार। भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल आठ प्रकोष्ठ संयोजकों की घोषणा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी को फूलमालाएं पहनाकर खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार ने प्रकोष्ठ संयोजकों को अपने अपने क्षेत्र में दो दो पदाधिकारियों की घोषणा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 8 विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को पार्टी में सम्मान दिया गया है। भाजपा जैसे बड़े परिवार में प्रकोष्ठ के संयोजक पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही विकास के नए आयाम रच सकती है। जनसमस्याओं के निराकरण में प्रत्येक पदाधिकारी अपनी भूमिका निभाए। संयोजक सहसंयोजकों की नियुक्ति कर अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी का प्रचार प्रसार करें। पार्टी की विचारधाराओं से आम जनमानस को अवगत कराएं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी को बधाई दी। मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि आठ प्रकोष्ठ संयोजकों की घोषणा की गयी है। पदाधिकारी दो दो संयोजक सहसंयोजक की नियुक्ति अतिशीघ्र करें। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार के चहंुमुखी विकास में अपना योगदान दिया। हरिद्वार को अत्याधुनिक योजनाओं का लाभ दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यवासियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं। जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाना प्रत्येक पदाधिकारी की मेहनत पर निर्भर है। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के दीपक भाटिया, सेवानिवृत रूपचंद तनेजा, सांस्कृतिक रीना, वरिष्ठ नागरिक अरूण त्यागी, सह संयोजक नेगी शरण शर्मा, पूर्व सैनिक बीएन शर्मा, संत शक्ति नागेंद्र सेमवाल, व्यापार प्रकोष्ठ सुरेश साहनी, चिकित्सा आरडी शर्मा आदि का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मण्डल मंत्री गुलफाम पीरजी, खलिक मंसूरी भी शामिल हुए। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।