मुख्यमंत्री ने वंदना को 25 लाख रुपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को सम्मानित किया। गुरुवार को रोशनाबाद स्थित हाॅकी खिलाड़ी के आवास पर पहुचकर मुख्यमंत्री ने वंदना को राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इस पुरस्कार तहत उन्हें 31 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखंड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चैहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के0के0 मिश्रा, उप जिलाधिकारी अंशुल ंिसंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल एवं सुश्री वंदना कटारिया के परिवारजन मौजूद थे।
Comments
Post a Comment