Skip to main content

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने महादेव का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की

 

हरिद्वार। श्रावण माह संपन्न होने पर बिल्केश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारियों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर संतों से आशीर्वाद लिया। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शंकर जन-जन के आराध्य हैं। श्रावण माह संपन्न होने पर प्रतिवर्ष मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक बिल्केश्वर महादेव मंदिर में स्थित गौरीकुंड में स्नान व बेलपत्र चढ़ाने मात्र से महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। गौरीकुंड के जल के स्मरण मात्र से गंगा स्नान का फल मिलता है। शिव की सच्चे मन व श्रद्धा से भक्ति करने वाले को ही महानाग के दर्शन होते हैं। शिवरात्रि व श्रावण मास में यहां भगवान शंकर का रुद्राभिषेक व अनुष्ठान किया जाता हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई  कृष्णराज एस, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, नगर कोतवाल अमरजीत सिंह, हरकी पैड़ी चैकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी ने मंदिर में पहुंचकर पूजा कर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के व्यवस्थापक दिगंबर बलवीर पुरी महाराज ने बताया कि इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं को स्वच्छता के लिए विशेष तौर पर जागरुक किया गया है। केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक राजकुमार शर्मा के साथ कॉलेज की छात्राओं के सहयोग से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को अविरल गंगा में प्लास्टिक अपशिष्ट को कम करने के प्रति जागरुक किया। इस अवसर पर दिगंबर पुनीत पुरी, दिगंबर अखिलेश वन, करण भारती, वीरेंद्र पुरी, सुधीर पुरी, अर्जुन पुरी आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।