Skip to main content

कम्पनी से निकाले गये श्रमिको के समर्थन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

 


हरिद्वार। सिडकुल स्थित सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित कर्मचारियों के समर्थन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान के नेतृत्व में जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर रेलवे स्टेशन तक पैदल मार्च निकालकर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरुण बालियान ने कहा कि सत्यम कर्मचारियों के समर्थन में लगातार आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन ने क्षेत्रीय विधायक की शह पर नौकरी पर वापस लिए जाने की मांग कर रहे कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जबरन धरने से उठाकर लोकतंत्र की हत्या है। इतना ही अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे मजदूरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मजदूरों, किसानों की बात करने वाली भाजपा सरकार मे मजदूर, किसान सभी बदहाल हैं। सत्य आॅटो के श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और अभियान चलाकर जनता को विधायक की पूंजीपतियों से मिलीभगत से अवगत कराया जाएगा। पार्षद अनुज सिंह व शाहबुद्दीन अंसारी ने कहा कि सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित कर्मचारी पिछले 4 वर्षों से शोषण के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन कुछ सुनने को तैयार नहीं है। मुरली मनोहर व इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है।  जनप्रतिनिधियों को भी कर्मचारियों और उनके बच्चों का दुःख दर्द महसूस नहीं होता। अंकित चैहान व पवन कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द श्रमिकों के साथ न्याय नहीं किया तो पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। अमरदीप रोशन, मकबूल कुरेशी, नईम कुरैशी, रवि बहादुर, नितिन तेश्वर, पार्षद उदयवीर चैहान आदि ने विचार रखे। इस दौरान पार्षद रियाज, पार्षद इसरार सलमानी, गवाक्ष जोशी, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, प्रदीप कुमार, तहसीन अंसारी, शाहनवाज कुरेशी, सुनील कुमार, लव चैहान, मुकुल चैहान, अज्जू खान, शेरखान, इम्मी, महीपाल, वसीम सलमानी, सचिन कुमार, अमित चंचल, प्रीतम बर्मन, याज्ञिक वर्मा, ओम चैधरी, मोहित चैधरी, नावेद, नकुल महेश्वरी, जेपी, अंकित चैधरी, विवेक भूषण, शिवम भारद्वाज, भूपेंद्र वशिष्ठ, शौकत चीचू, सद्दीक गाडा, अंकित शर्मा, महरूफ सलमानी, नासिर, हिमांशु बहुगुणा, सुमित त्यागी, दीपांशु बालियान, अमन अंसारी, भूषण शर्मा, तनवीर मंसूरी, पंकज चैधरी, ताहिर कुरेशी आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।