हरिद्वार। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने ज्वालापुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कई इलाकों में पहुंचकर सफाई को परखा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। शनिवार को नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ ज्वालापुर के शास्त्रीनगर, कड़च्छ सहित आसपास के कई इलाकों में दौरा किया। उन्होंने यहां सफाई, कूड़ा उठान आदि का जायजा लिया। कई स्थानों पर सफाई सही मिली। जबकि कुछ जगह स्थिति ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसएनए तनवीर सिंह मारवाह, सफाई निरीक्षक सुनित कुमार आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment