हरिद्वार। जानी मानी महिला ज्योतिषाचार्य के साथ तीर्थनगरी के नगर कोतवाली क्षेत्रान्गर्त मायापुर स्थित एक होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना जून वर्ष 2020 की बताई गई है। पीड़ित महिला ज्योतिषाचार्य की शिकायत पर मुकदमा महाराष्ट्र में दर्ज होने के बाद हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत ज्योतिषाचार्य के परिचित बिजनेस मैन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पेशे से एक टैरो कार्ड रीडर है। पुलिस के मुताबिक घटना जून माह 2020 की है, जब महाराष्ट्र मुंबई की बांगुरनगर, गोरेगाव निवासी महिला ज्योतिषाचार्य अपने परिचित फरीदाबाद हरियाणा के बिजनेस मैन आदेश यादव और उसके दोस्त अजय यादव निवासी सेक्टर 11 डी फरीदाबाद हरियाणा के साथ हरिद्वार आई थी। हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र के एक नामी होटल में दो कमरे बुक किए गए थे। आरोप है कि रात को शराब के नशे में धुत होकर आदेश यादव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन आरोपी माफी मांगने लगा। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने शादी का झांसा दिया और कई बार फरीदाबाद में भी दुष्कर्म किया। महिला ज्योतिषाचार्य के माता-पिता फरीदाबाद हरियाणा में रहते हैं। महिला टैरो कार्ड रीडर है और कई नामी टीवी चैनलों में महिला के कार्यक्रम आ चुके हैं। आरोप है कि आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई और उसके फोटो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी आरोपियों ने दी। मुंबई के बांगुरनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनास्थल हरिद्वार की होने के कारण इसे हरिद्वार शहर कोतवाली में भेजा गया है। जहां पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पति मुंबई में कलाकार है। टैरो कार्ड रीडर महिला हरिद्वार की एक नामी संस्था से भी जुड़ी हुई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने अनुसार मामले में दोनो आरोपी आदेश यादव और अजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment