हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज सिंघल ने राज्य सरकार एवं शासन प्रशासन से चार धाम यात्रा कोविड-19 नियमों के तहत खोले जाने की मांग की। नीरज सिंघल ने कहा कि चार धाम यात्रा कोविड-19 की शर्तों के आधार पर या जिन नागरिकों को दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं। ऐसे लोगों को चार धाम यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाये। पर्वतीय क्षेत्रों पर व्यापार कर रहे व्यापारी 2 वर्षों से लगातार मंदी का सामना कर रहे हैं और व्यापार में पिछड़ गए हैं। रोजी रोटी का संकट पर्वतीय क्षेत्रों के व्यापारियों पर बना हुआ है। होटल, ढाबे एवं दुकाने संचालित करने वाले व्यापारी बैंकों से कर्ज लेकर अपना रोजगार चला रहे हैं। ट्रैवल्स व्यवसाय रोजगार नहीं चलने से परेशान हैं। यात्रा बंद होने के कारण ट्रेवल्स व्यवसायियों के वाहन जंग खा रहे हैं। नीरज सिंघल ने कहा कि नवंबर में चारधाम यात्रा बंद ही हो जाती है। अब यात्रा का कुछ ही समय शेष बचा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को व्यापारियों के हितों में फैसला लेकर चार धाम यात्रा प्रारंभ करनी चाहिए। जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके। धर्म नगरी का व्यापारी भी व्यापार नहीं चल पाने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बार बार मांग करने के बावजूद सरकार व्यापारियें को कोई राहत नहीं दे रही हैं। यात्रीयों के नहीं आने से व्यापार मंदी की चपेट में है। आर्थिक संकट में फंसे व्यापारी घर का खर्च चलाने में भी असमर्थ हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को सार्थक कदम उठाते हुए शेष बची अवधि के लिए चारधाम यात्रा का संचालन करना चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment