Skip to main content

डा.मीनू पाराशर द्वारा लिखित पुस्तक मेरी उड़ान का जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने किया विमोचन

 


हरिद्वार,। कनखल की प्रख्यात धार्मिक संस्था जगद्गुरु आश्रम में डॉ मीनू पाराशर मानसी द्वारा लिखित पुस्तक मेरी उड़ान का जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील जोशी, एसएम जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक मिश्र, डॉ अजय पाठक, डॉ राजेंद्र पाराशर, डॉ नागेंद्र पाराशर ,योगी रजनीश, आचार्य नरेश उपस्थित रहे। इस अवसर पर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने डॉ मीनू पाराशर मानसी को उनके द्वारा लिखित मेरी उड़ान पुस्तक के विमोचन के लिए आशीर्वचन दिया। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सुनील जोशी ने कहा कि मेरी उड़ान पुस्तक मानवीय मूल्यों पर आधारित पुस्तक है। जिसमें डॉ मीनू पाराशर ने भारत भूमि से दूर रहकर भी देश की पावन रज अपने हृदय में बसाकर भारत के साहित्य की सेवा की, यह बहुत बड़ी बात है। आजकल की युवा पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रही है। ऐसे में देश व हरिद्वार की बेटी ने विदेश में भी रहकर मां भारती हिन्दी की सेवा की है और विदेशों में रहने वाले लोगों को हिंदी भाषा की ओर आकर्षित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि साहित्य के द्वारा आने वाली पीढ़ी को अपनी पुस्तक के द्वारा डॉक्टर मीनू पाराशर ने बताया कि हमें सभी के साथ कुशल अच्छा व्यवहार करना चाहिए। इस भागदौड़ की जिंदगी में पुस्तक के द्वारा लोगों को काफी कुछ समझने को मिलेगा। एसएमजेएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक मिश्र ने डॉ मीनू को मानवीय मूल्यों पर आधारित पुस्तक लिखने के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि समाज को जिस पुस्तक की इस आधुनिक दौर में आवश्यकता है। उस पुस्तक को समाज को समर्पण कर युवाओ व समाज में गिरती मानवीय मूल्यों की साख को बचाने का काम किया है। डा.अजय पाठक ने कहा कि प्रिय शिष्या डा.मीनू की समस्त कविताएं समसामयिक घटनाओं से साक्षात्कार करती जीवंत प्रतीत होती है।ं जो अति प्रशंसनीय है। डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि डा.मीनू पाराशर विदेश में अनेक वर्ष व्यतीत करने के पश्चात भी वह भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रही है।ं यह सराहनीय है। पुरातन आदर्शों का स्मरण करना आज अति आवश्यक हो गया है। डॉ मीनू ने अपने द्वारा लिखी गई पुस्तकों में भारत की सनातन संस्कृति सनातन धर्म व हिंदी भाषा को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। जिसके लिए डॉ मीनू साधुवाद की पात्र हैं। इस इस अवसर पर समाजवादी नेता लव कुमार दत्ता, श्रवण शंखधर, पुष्पेंद्र पाराशर, डा.संध्या शर्मा, आंचल शर्मा, लक्ष्मी पाराशर, मीनाक्षी पाराशर, सचिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।