हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिला ने बताया कि 17 अगस्त को हरिद्वार पहुंचने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत हरिद्वार में जोरदार तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया की हरिद्वार जिले में स्वागत की शुरुआत सप्तऋषि चुंगी शांतिकुंज से की जाएगी। जहां स्वागत कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी रहेंगे। इसके बाद दूधाधारी चैक पर स्वागत किया जाएगा। जहां की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष राजकुमार और महामंत्री तरुण नैयर और दिनेश पांडे को सौंपी गई है। तीसरा स्वागत वीआईपी घाट पर किया जाएगा जहां की जिम्मेदारी शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. अम्बरीष शर्मा और अम्बरीष सैनी को सौंपी गई है। चैथा स्वागत चंडीघाट चैक पर किया जाएगा। जहां मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता और सिरमौर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। पांचवां स्वागत चंडीघाट पुलिस चैकी पर किया जाएगा। जहां मंडल अध्यक्ष विकास कुमार और जितेंद्र सैनी को जिम्मेदारी दी गई है। छठा स्वागत शनिदेव मंदिर स्थित श्यामपुर में किया जाएगा। जहां मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी स्वागत करेंगे। इसके पश्चात गैण्डीखाता गुरुद्वारा, चिड़ियापुर और चिड़ियापुर बॉर्डर पर स्वागत होगा, जहां लालढांग मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे और उसके बाद यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। भाजपा जिला महामंत्री और यात्रा के सह संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी विधायक अपनी विधानसभा में यात्रा के प्रभारी रहेंगे। जिले में यात्रा दिनांक 16 अगस्त को नारसन के रास्ते प्रवेश करेगी। उसके बाद मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर होते हुए देहरादून पहुंचेगी और 17 अगस्त को देहरादून से ऋषिकेश होते हुए हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करेगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेश चैहान, प्रदीप पाल रीता चमोली, कमला जोशी, विमल कुमार, अनामिका शर्मा, डॉ. अंकित आर्य, देशपाल रोड, संदीप गोयल, लव शर्मा, संजीव त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment