Skip to main content

प्रत्येक मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार की सत्ता से विदायी तय- धीरेंद्र प्रताप

 


हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई भाजपा की सत्ता से विदायी तय है। मंगलवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा कोविड की तीसरी लहर आने की आशंका जताए जाने के बावजूद राज्य में वैक्सीनेशन की गति अत्यन्त धीमी है। सरकार टीका लगाने के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने मे पूरी तरह नाकाम सबित हो रही है। भाजपा शासन में उत्तराखण्ड बेरोजगारी के मामले मे देश में पहले नंबर पर और भ्रष्टाचार के मामले में दूसरे नंबर पर है। राज्य का आर्थिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। भाजपा ने पिछले सात महीने में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। लेकिन राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई नीति नहीं बना पायी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में तबादले को उद्योग बना दिया गया है। राज्य के किसान भी सड़कों पर हैं। मजदूरों और कर्मचारियों की स्थिति भी शोचनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने राज्य को तीर्थाटन, उद्योग और कृषि क्षेत्र में नए आयाम दिए। भाजपा सरकार में स्थिति यह हो गयी है कि राज्य के प्रमुख उद्योग केंद्र रूद्रपुर, हरिद्वार और तमाम स्थानों से लोग अपने उद्योग धंधे छोड़ छोड़ कर यहां से पलायन कर रहे हैं। भाजपा के विधायकों पर ही महिलाओं का उत्पीड़न करने के आरोप लग रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार विधायकों पर कोई कार्रवाई करने के बजाए उन्हें संरखा दे रही है। आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, हजारों आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने, आंदोलनकारी आश्रितों को पेंशन, लोकायुक्त की नियुक्ति जैसे सवालों पर सरकार कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार को जगाने के लिए हजारों राज्य आंदोलनकारी देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चैधरी ने कहा कि राज्य के हालात बिगड़ते जा रहे हैं और परेशान जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि तमाम वादे कर सत्ता में आयी भाजपा की डबल इंजन सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पायी। सरकार की नीतियों के चलते समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान हैं। जनविरोधी भाजपा सरकार को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। प्रैसवार्ता में चिन्हित राज्य आंदोलकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता विजय भंडारी, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, सरोजनी जोशी, कमला नेगी, बीना कपूर आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।