हरिद्वार। तहसील लक्सर में तैनात राजस्व उप निरीक्षक संदीप कुमार के द्वारा रिश्वत लेते हुए एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल होने पर उसका संज्ञान लेते हुए उक्त राजस्व उप निरीक्षक को उप जिलाधिकारी लक्सर के आदेशानुसार निलम्बित करते हुए प्रकरण की जांच तहसीलदार,जांच अधिकारी लक्सर मुकेश चन्द रमोला को सौंपी गयी है। जांच के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उक्त वीडियो क्लिप की जानकारी हो, कि किसके द्वारा यह वीडियो क्लिप बनायी गयी है तथा जिस मोबाइल से यह क्लिप शूट की गयी है, उससे सम्बन्धित डिवाईस या जानकारी तहसीलदार,जांच अधिकारी लक्सर को लिखित रूप में उपलब्ध करा सकते हंै, ताकि जांच की कार्यवाही संपादित करायी जा सके। इसके अतिरिक्त इस प्रकरण के सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति महत्वपूर्ण तथ्य,साक्ष्य,जानकारी रखता हो तो वह किसी भी कार्यदिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर तहसीलदार,जांच अधिकारी लक्सर के समक्ष लिखित रूप में 10सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकता है। उक्त समायावधि के उपरान्त कोई तथ्य,साक्ष्य स्वीकार्य नहीं होगा। यह जानकारी तहसीलदार,जांच अधिकारी मुकेश चन्द रमोला द्वारा दी गयी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment