Skip to main content

भाजपा पार्षदों की मांग वन्दना कटारिया के नाम पर हो इण्डोर स्टेडियम का नाम


 हरिद्वार। भाजपा पार्षदों ने देश की शान, हरिद्वार की बिटिया हाॅकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया को टोक्यो ओलाम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करने के लिये सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से सभी भाजपा पार्षदों ने हरिद्वार में भल्ला काॅलेज के निकट स्थित इण्डोर स्टेडियम का नाम वन्दना कटारिया के नाम पर किये जाने का निर्णय लिया। भाजपा पार्षद दल आगामी बोर्ड बैठक में इण्डोर स्टेडियम का नाम वन्दना कटारिया के नाम पर करने हेतु प्रस्ताव पारित करवायेगा। इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि वन्दना कटारिया ने अपने प्रदर्शन से जहां देश का सम्मान बढ़ाया है वहीं समूची दुनिया में तीर्थनगरी हरिद्वार का नाम रोशन किया है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि हरिद्वार की बिटिया वन्दना कटारिया ने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि बेटिया बेटों से कम नहीं होती है। निश्चित रूप से वह देश की बेटियों के लिए एक आदर्श के रूप में उभरी है। उनसे प्रेरणा लेकर देश की लाखों बेटियां खेल के मैदान में देश का नाम रोशन करेंगी। उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को वन्दना कटारिया से प्रेरणा लेनी चाहिए कि अभावों में रखकर भी मेहनत के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। भाजपा पार्षद राजेन्द्र कटारिया व विनित जौली ने कहा कि वन्दना कटारिया मात्र दलित समाज की बेटी ही नहीं अपितु भारतवर्ष की बेटी है। जिन अराजक तत्वों ने वन्दना कटारिया के घर के बाहर अराजकता की है उनकी भाजपा पार्षद दल कड़ी निंदा करता है। पार्षद निशा नौडियाल व नेपाल सिंह ने कहा कि भाजपा पार्षद दल भविष्य में वन्दना कटारिया भव्य अभिनन्दन करेगा। बैठक में पार्षद प्रशांत सैनी, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, निशा नौडियाल, विनित जौली, सुनीता शर्मा, सपना शर्मा, सचिन अग्रवाल, मोनिका सैनी, शुभम मंदौला, नितिन शर्मा माणा, विकास कुमार विक्की, ललित सिंह रावत उपस्थित रहे।   


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।