Skip to main content

हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया का जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

 स्वागत समारोह में देश की बेटी जिन्दाबाद के नारो से गूंजा खेल स्टेडियक

हरिद्वार। टोक्यों ओलम्पिक में महिला हाॅकी मैच में देश के लिए खेलते हुए एक ही मैच में तीन गोल करने वाली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुचने के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों,प्रशासनिक अधिकारियों,संस्थाओं ने जोरदार स्वागत किया। भव्य स्वागत से अभिभूत वंदना कटारिया ने कहा कि मुझे अपने देश और देशवासियों पर गर्व है। हमें देश की उम्मीदों का अहसास है। आने वाले दिनों में भारतीय हाकी का परचम एक बार फिर दुनिया में लहराएगा। पिता को अपने स्वागत समारोह में न पाकर वंदना कटारिया ने कहा कि आज पिताजी होते तो उन्हें अपनी लाडली के देश की बेटी बनने और यह सब देखकर गर्व होता। वह खुशी से फूले नहीं समाते। इससे पहले ओलंपिक खेल में भारतीय महिला हाॅकी टीम की सदस्य सुश्री वन्दना कटारिया का रोशनाबाद स्टेडियम पहुंचने पर विधायक सुरेश राठौर, आदेश चैहान, देशराज कर्णवाल, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, एसएसपी सैन्थिल अबुदई कृष्णराज एस0 ने पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा शाॅल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। सुश्री वन्दना कटारिया के स्टेडियम परिसर पहुंचने पर पुष्प वर्षा की गयी तथा भारत माता की जय, देश की बेटी जिन्दाबाद, वन्दना कटारिया जिन्दाबाद के नारों से स्टेडियम परिसर गूंज उठा तथा चक दे इंडिया की धुन पर खेल प्रेमी व खिलाड़ी झूम रहे थे। सुश्री वन्दना कटारिया को विधायक सुरेश राठौर, आदेश चैहान, देशराज कर्णवाल ने उन्हें बधाई दी तथा टोक्यो ओलम्पिक के सफर में हुये उनके अनुभवों के बारे में उनसे चर्चा की।  इस अवसर पर बोलते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि आज मेरे लिये यह गौरव का विषय है। मैं अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने कहा कि वन्दना ने देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सुश्री वन्दना कटारिया को अन्तर्राष्ट्रीय महिला हाॅकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की ब्राण्ड एम्बैसडर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सुश्री वन्दना कटारिया को जिस तरह की भी मदद की आवश्यकता होगी, पूरी मदद करेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस0 ने कहा कि मुझे आज हमारे देश की बेटी वन्दना का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। वन्दना ने देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में इनके खेल को देखकर अन्य युवकध्युवतियां भी प्ररेणा लेकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर बोलते हुये सुश्री वन्दना कटारिया ने कहा कि गृह जनपद आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मेरा जो स्वागत हुआ, उसके लिये मैं सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं। भविष्य की योजना के बारे में उन्होंने बताया कि आगामी समय में काॅमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स तथा वल्र्ड कप के लिये भी हमारी तैयारी प्रारम्भ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि यहां से बहुत से खिलाड़ी निकलें। यह हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि हमारे खेल ने पूरे देश का दिल जीता है तथा आज पूरे भारत में हाॅकी-हाॅकी की गूंज सुनाई दे रही है। सुश्री वन्दना कटारिया की माताजी श्रीमती सौरण ने इस मौके पर कहा कि हमारी बिटिया डेढ़ साल के बाद घर आ रही है। मुझे काफी खुशी हो रही है। इससे पहले रोशनाबाद के रास्ते में तमाम सामाजिक धार्मिक संगठनों और संस्थाओं के साथ-साथ व्यापार मंडल खिलाड़ी और बीएचएल की तरफ से उसका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, सहायक क्रीड़ाधिकारी वरूण बेलवाल एवं प्रदीप, सहायक प्रशिक्षक सुश्री शिखा बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनोवर सिंह, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, सचिव इन्दमोहन बड़थ्वाल, सचिव जिला हाॅकी ए0 खान, क्षेत्र समिति अध्यक्ष श्री योगेश चैहान, भाई-चन्द्रशेखर, लाखन, पंकज एवं सौरभ, जीजाजी मास्टर सत्यपाल सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल प्रेमी आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।