Skip to main content

सरकार 10 साल के विकास का रोड मैप तैयार कर रही है-पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वही घोषणाएं करेगी जो पूरी होगी,70करोड़ की दी सौगात

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार 10 साल के विकास का रोड मैप तैयार कर रही है। 2017 से पहले प्रदेश में हजारों घोषणाएं होती थी, लेकिन सैकड़ों भी पूरी नहीं होती थी। उन्होंने इस संस्कृति को बदला है। सरकार वहीं घोषणाएं करेगी जो पूरी होगी, उनका ही शासनादेश जारी होगा। जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका लोकार्पण भी किया जा रहा है। कार्य संस्कृति में बदलाव किया गया है। वह स्वयं दफ्तरों के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ऊपर से नीचे तक के अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है। 12 बजे तक दफ्तर में बैठकर समस्या सुननी होगी। मुख्यमंत्री ने रुड़की के नेहरू स्टेडियम में 70 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में यह बात कही। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुड़की से उनको विशेष स्नेह रहा है। यहां बीईजी का मुख्यालय होने के अलावा आइआइटी और अन्य संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि एक समय रुड़की की पहचान जाम वाले शहर के रूप में थी, लेकिन आज रुड़की के आसपास राजमार्ग के चैड़ीकरण के अलावा तमाम बाइपास बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन और आजीविका के क्षेत्र में राज्य सरकार ने करोड़ों की राहत राशि दी है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू न हो पाने से लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। इसको जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सरकार हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण तथ्य और दस्तावेज पेश करेगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल, संजय गुप्ता, महापौर गौरव गोयल, पूर्व विधायक चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिंधु, अंकित कपूर, डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चैधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आदेश सैनी और नवीन गुलाटी ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।