Skip to main content

दो करोड़ हर वर्ष रोजगार देने के वायदों वाली सरकार में बेरोजगारी 14 करोड़-दीपिक पाण्डे

प्रदेश के कांग्रेस सहप्रभारी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार को बताया दिशाहीन

 हरिद्वार। कांग्रेेस की प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि मोदी सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है। लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा युवाओं से किया था। लेकिन सात साल में 14 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दीपिका पांडे ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई जैसी समस्याओं से जनता को राहत देने में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग परेशान हैं। लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है। विफलता के चलते ही भाजपा को तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है। युवाओं को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह रही है। भाजपा शासन में उत्तराखण्ड में बेरोजगारी बेहताशा बढ़ी है। उत्तराखण्ड में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। कांग्रेस राज में स्थापित कारखाने लगातार बंद हो रहे हैं। प्रदेश का युवा, किसान, महिलाएं सभी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलताओं को उजागर करने व महंगाई, बेरोजगारी, किसान आंदोलन जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को हरिद्वार पहुंचेगी। यात्रा तीन दिनों तक जनपद की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेता रैली में शामिल होंगे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं। महंगाई आसमान छू रही है। युवाओं को रोजगार देने में भी सरकार विफल रही है। नशे का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ा है। जिससे युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रही है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं को ठगा है। देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए यूथ कांग्रेस पीएम मोदी के जन्म दिन को बेरोजगादी दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा रोजगार कैम्पेन शुरू किया जा रहा है। नशे के खिलाफ पूरे जिले में आंदोलन चलाया जाएगा। जिसके तहत थाना, कोतवाली व विधायकों का घेराव किया जाएगा। राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता जरीता, प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, राजबीर चैहान, अनिल भास्कर, हिमांशु बहुगुणा आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...