हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जगजीतपुर पर बैठक आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी खिलेंद्र चैधरी ने कहा की पार्टी का 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जो सेवा और समर्पण अभियान चल रहा है उसकी समीक्षा और कार्य योजना को लेकर बैठक की गई। उन्होंने कहा कि जिन भी पदाधिकारियों को इस अभियान के निमित्त जिम्मेदारी सौंपी गई है वह मंडल और बूथ स्तर पर जाकर के इस अभियान की सफलता को सुनिश्चित करें। इस अभियान में सेवा गतिविधियां 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती बूथों पर बनाई जाएगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कार्यक्रम होंगे। पोस्टकार्ड नमो ऐप सेवा कार्य और संकल्प आदि के कार्यक्रम होंगे उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को सेवा समर्पण अभियान का समापन होगा जिसमें मंडल स्तर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल के शासकीय 20 वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालय पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान जिला महामंत्री आदेश सैनी विकास तिवारी जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल अनिल अरोड़ा लव शर्मा योगेंद्र पुंडीर मोहित वर्मा पवन तोमर आशु चैधरी मास्टर धर्मेंद्र चैहान संजय सिंह डॉक्टर मधु सिंह डॉक्टर करुणेश शर्मा बीएल अग्रवाल डॉक्टर अंकित आर्य निपेंद्र चैधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment